फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बालिकाओं ने सीखे कराटे के दांव

Wed, 18 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दस पूर्व माध्यमिक विद्यालयों पर मंगलवार को कक्षा छह से आठ की बालिकाओं को करातेे का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उनमें कराते का ड्रेस और किक बैग का वितरित किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि राज्य परियोजना के तहत जिले के 10 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों पर चयनित प्रशिक्षकों द्वारा कक्षा छह से आठ की बालिकाओ ंको कराते का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाफरपुर में 100 बालिकाओं को करातेे ड्रेस का वितरण कराटे सोसाइटी ऑफ आजमगढ़ के सचिव और मुख्य प्रशिक्षक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य बेचू राम जी ने किया।
विज्ञापन


सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि विगत फरवरी से छात्राओं को कराते का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बालिका सशक्तिकरण के लिए कराते बहुत जरूरी है।

ठेकमा : क्षेत्र के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 100 बालिकाओं में कराते ड्रेस और किक बैग का वितरण किया गया। इस मौके पर एबीएसए टीएन मिश्र, प्रधान हरीराम, प्रशिक्षक शिवम तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें