आजमगढ़। शिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक महकमे ने कमर कस ली है। हर चौराहे तिराहे पर फोर्स रहेगी तो वहीं शिवालयों पर भी जरूरत के हिसाब से पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मुख्य मंदिर बाबा भंवरनाथ पर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी ड्यूटी पर लगाए गए है।
शिवरात्रि पर शिवलायों में दर्शन पूजन को लेकर भक्तों का रेला उमड़ता है। भगवान भोले नाथ के भक्तों के साथ ही कावरियां भी जुलूस के साथ शिवालयों पर पहुंच कर जलाभिषेक करते है। भंवरनाथ मंदिर पर सर्वाधिक भीड़ होती है। शिवरात्रि का पर्व सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प प्रशासनिक महकमे ने पूरी तैयारी कर रखी है। एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि सभी शिवालायों पर जरूत के अनुरूप फोर्स की तैनाती की गई है। भंवन नाथ पर पीएसी के जवान भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा हर चौराहो, तिराहों पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि कहीं भी यातायात प्रभावित न होने पाए। एसपी ट्रैफिक सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि शिवरात्रि पर्व को देखते हुए बुधवार की रात 11 बजे से ही रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया गया। अंबेडकरनगर से आने वाले सभी तीन पहिया, चार पहिया, ट्रक व बस आदि वाया भंवरनाथ चौराहा, हाफिजपुर चौहरा, बैठौली तिराहा, हाइडिल चौराहा, नरौली तिरहा से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। इसके अलावा गोरखपुर रोड से आने वाले वाहन हाफिजपुर, बैठौली, हाइडिल, नरौली होते जाएंगे। जबकि आजमगढ़ से गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहन नरौली, हाइडिल, बैठौली, हाफिजपुर चौराहा होते हुए निकलेंगे। आजमगढ़ से अंबेडकर नगर की ओर जाने वाले वाहन नरौली, हाइडिल, बैठौली, हाफिजपुर, जुनैदगंज चौराह, भंवरनाथ चौराहा होते हुए जांएगे। वहीं वाराणसी जौनपुर व शाहगंज की तरफ से अंबेडकरनगर, गोरखपुर जाने वाले वाहन नरौली तिराहा, हाइडिल, बैठौली, हाफिजपुर चौराहे से होकर जाएंगे।