फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए उतरे सड़क पर

Wed, 06 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज डीएवी महाविद्यालय के छात्रों ने बुधवार की सुबह कालेज गेट पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर एके सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर जाम समाप्त कराया। छात्रवृत्ति के लिए काफी दिनों से संघर्ष कर रहे कालेज के छात्रों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।
विज्ञापन


चक्काजाम की सूचना पर डीएम सुहास एलवाई भी पहुंच गए। छात्रों ने उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा। डीएम ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विज्ञान संकाय अध्यक्ष जूही श्रीवास्तव ने कहा कि अगर 15 मई तक समस्त छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं आई तो सभी छात्रनेता अनशन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


 मौके पर अनूप गुप्ता, सुधाकर सिंह, इंद्रप्रताप यादव, जुगनू, प्रवीण मौर्या, अभिषेक तिवारी, विनीत सिंह रिशू, विशाल चंद्र यादव थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें