फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं से होगा गरीबों का कल्याण : गिरीश

Sun, 18 Jun 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
योजनाओं से होगा गरीबों का कल्याण : गिरीश
विज्ञापन
नगर विकास, अभाव सरायता एवं पुनर्वास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इनका लाभ गरीब, किसानों समेत आम जनता को दिलाया जाएगा। वह डीएवी इंटर कालेज के परिसर में चल रहे तीन दिवसीय मोदी फेस्ट के दूसरे दिन के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जानकारी दी गई।
विज्ञापन


नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुर्नवास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मोदी फेस्ट में घूमकर प्रत्येक काउंटरों को देखा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने गरीब और वंचित जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब सारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के गरीब और किसानों को मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य से केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा तीन वर्ष की उपलिब्धयों से लोगों को अवगत कराने के लिए  मोदी फेस्ट कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने सरकार की विभिन्न  योजनाओं के अंतर्गत जन-धन खातों, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना, उज्जवला योजना आदि के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन


कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को समस्त मूलभूत आवश्यकताएं प्रदान करते हुए उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा पारदर्शी कानून व्यवस्था तथा बेहतर समाज की स्थापना करना है। जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से दोनों सरकारों के तालमेल से प्रदेश का तेज गति से विकास होगा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्रीकृष्णपाल, नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल, चंदेश्वर राय, हनुमंत सिंह, रामपाल सिंह, ब्रजेश यादव, रविशंकर तिवारी, ध्रुव सिंह, विनोद उपाध्याय, विनय प्रकाश गुप्त, विवेक निषाद, कमलेंद्र मिश्र, वरुण राय, निखिल राय, रानू प्रताप, अमित सिहं, शशांक, विनोद अग्रवाल, राजेश महुआरी, चंद्रशेखर सिंह, संगीता पांडेय, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें