फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बीएसएनएल बचाओ-राष्ट्र बचाओ’ के साथ हड़ताल

Wed, 22 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरम आफ बीएसएनएल यूनियंस के केंद्रीय आह्वान पर मंगलवार को पूरे दिन बीएसएनएल कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। इसके चलते कार्यालय के सभी काउंटर बंद रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने दूरभाष केंद्र परिसर में बैठक की।
विज्ञापन


एनएफटीई के प्रांतीय सदस्य गुलाबचंद राय ने कहा कि विगत दिनों विभिन्न मांगों को लेकर हम कर्मचारी पूरे देश में लंच तक धरना -प्रदर्शन कर अपनी मांगों को संचार मंत्री और बीएसएनएल के चेयरमैन तक पहुंचाते रहे लेकिन हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

इसके कारण पूरे देश के अधिकारी और कर्मचारी दो दिनी हड़ताल पर जाने को विवश हुए। बीएसएनएल मजदूर संघ के जिला सचिव राजाराम प्रजापति ने कहा कि बीएसएनएल में कई संगठन एक होकर फोरम के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर दो दिनी हड़ताल पर है।
विज्ञापन


एनएफटीई के जिला सचिव हरिदरश राय ने कहा कि जब नई तकनीक के उपकरण उपलब्ध हैं तो पुरानी तकनीक के उपकरण क्यों खरीदे जा रहे हैं। मौके पर ईयू के जिला सचिव मुसाफिर यादव, राजमंगल यादव, एसवी पांडेय, रामफेर, नरेंद्र प्रजापति, राजदेव, मुर्तुजा अहमद, सुदामा पाल, अमरजीत यादव, वीआर सोनकर, जंगशेर सिंह, लालसा यादव, मुन्नी लाल यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें