फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में सर्वर डाउन से परेशान रहे खाताधारक

Wed, 22 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रैदोपुर मुहल्ला स्थित एसबीआई मुख्य शाखा सहित अन्य बैंकों का नेटवर्क फेल होने से जहां बैंक का प्रमुख कार्य प्रभावित रहा, वहीं, रुपये जमा करने और निकालने वाले धारकों को दिक्कतें हुईं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी काम न होने से नाराज खाताधारकों ने बैंक परिसर में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। वहीं, रुपये न निकलने की वजह से अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने वालों की उम्मीद पर पानी फिर गया। गेहूं की मड़ाई सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए रुपया लेने आए किसान निराश लौट गए।
विज्ञापन


जहानागंज के सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह शादी की खरीदारी के लिए शहर आए थे। बैंक में करीब दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहने के बाद भी रुपये नहीं मिले। शहर के रैदोपुर मुहल्ला निवासी आरती गुप्ता अपनी मां के साथ बैंक से रुपये निकालने के लिए आई थी लेकिन काउंटर पर लगा कंप्यूटर बंद होने की वजह से लौट गई।

कंधरापुर निवासी शंकर राम ने बताया कि उसका बेटा खाते में मुंबई से रुपया भेजा है। वह पशुओं के लिए हरे चारा की बुआई और गेहूं मड़ाई कराने के बाद ट्रैक्टर चालक का उधार चुकाने के लिए वह बैंक से रुपया निकालने के लिए पहुंचा था लेकिन नेटवर्क फेल होने की वजह से उसे रुपये नहीं मिल सका। शहर के ब्रह्मस्थान मुहल्ला निवासी कारोबारी नीरज कुमार अपने खाते में चार लाख रुपये जमा करने के लिए आए थे।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक कतार में खड़े रहने के बावजूद रुपये न जमा होने पर नीरज को पुन: रुपये लेकर वापस लौटना पड़ा। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार, एसबीआई में आए दिन सर्वर डाउन की समस्या बनी रहती है। क्षेत्र के राम आसरे यादव ने बताया कि मै जब भी जाता हूं तो उनका सर्वर डाउन ही मिलता है। मनोज दुबे ने कहा कि बैंक के अधिकारी व कर्मचारी इतने लापरवाह है कि उनसे शिकायत करने पर जैसे कोई असर ही नहीं पड़ता। पवई संवाददाता के अनुसार, यूनियन बैंक पवई और मिल्कीपुर में नेटवर्क के बाधित रहने से कार्य प्रभावित रहा।

बीएसएनएल कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से नेटवर्क फेल हो गया है। हालांकि इससे बैंक का कोई भी प्रमुख कार्य प्रभावित नहीं रहा। हंगामा करने वालों को समझाकर शांत करा दिया गया।
- डा. जयराम वर्मा, मुख्य शाखा प्रबंधक, एसबीआई रैदोपुर

मंगलवार को सवा 11 बजे के करीब नेटवर्क अचानक फेल हो गया। शाम चार बजे के बाद नेटवर्क शुरू हुआ। नेटवर्क बाधित रहने से लेन-देन का कार्य प्रभावित रहा। - रामदेव, शाखा प्रबंधक यूबीआई, पवई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें