फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वीर सपूतों के शौर्य और सुरक्षा के लिए किया गया सौभाग्य यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के रैदोपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर में शनिवार को मां भारती के वीर सपूतों के शौर्य, साहस, पराक्रम और सुरक्षा के लिए एक सौभाग्य यज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ के सचिव एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता गोविंद दूबे ने किया।
विज्ञापन

सौभाग्य यज्ञ में उपस्थित सभी लोगों ने पूर्ण विधि-विधान के साथ संकल्प लिया और मां भारती के सपूतों की रक्षा के साथ-साथ उनके सौभाग्य के लिए आहुति दी। इसके अतिरिक्त, पाकिस्तान के मिट्टी में मिल जाने की कामना माता रानी से की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण चौरसिया, कुलदीप मौर्य, अंबरीश पांडे, विपुल सिंह, आलोक पाठक, बादल उपाध्याय, हेमंत दूबे, अजय राय, वेद पांडेय सहित कई अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गोविंद दुबे ने कहा कि यह आयोजन मां भारती के प्रति श्रद्धा और देश के सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा, जिसमें सभी ने एकजुट होकर देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें