फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सठियांव चीनी मिल दूसरे दिन भी बंद, किसान परेशान

विज्ञापन
सठियांव चीनी मिल परिसर में खड़े गन्ने लदे ट्रक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सठियांव। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव का फाइब्राइजर बार-बार जल रहा है। इसके चलते सोमवार को दूसरे दिन भी मिल बंद रही। फेडरेशन के तकनीकी जनरल मैनेजर विनोद अग्रवाल व बिजली विभाग के अधिकारी नई केबल लगाकर मोटर का इंतजार कर रहा है। किसान ट्रालियों पर गन्ना लादे तौल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का दुर्भाग्य है या प्रबंधन का आठ दिसंबर से पेराई शुरू करने वाली आजमगढ़ जनपद की सठियांव चीनी मिल के गन्ने को छोटे टुकड़ों में करने वाली मशीन दो बार जल गई। कार्यदायी संस्था इस्जैक, तकनीकी जनरल मैनेजर व प्रधान प्रबंधक ग्रिड से अर्थ फाल्ट मानकर नई केबल लगाकर फाइब्राइजर के आने का इंतजार कर रहा है। पेराई के बाद मिल में तकरीबन 3500 बोरी चीनी प्रोसेस में है जिसके निकलने का इंतजार हो रहा था कि मिल बंद हो गई। मिल बंद होने से तौल का काम ठप है। परिसर में क्रेन कैरियर के पास भारी मात्रा में गन्ना जाम हो गया है। दूर-दराज के क्रय केंद्र से गन्ना लेकर मिल गेट पर आए किसान ठंड के मौसम में परेशान हैं। खान-पान और रहने का उचित प्रबंध न होने से जमीन पर सोने को मजबूर हैं। प्रधान प्रबंधक लालता प्रसाद सोनकर ने बताया कि देर रात तक मिल चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें