फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस तरफ चलते नौजवान, उसकी बनती है सरकार

विज्ञापन
नीबी में बसपा कार्याकर्ता सम्मेलन में लोगों का अभिवादन करते नेता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को बेलइसा स्थित एक मैरेजहाल में सुशील सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटने की बात कही गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पश्चिमी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड शमसुद्दीन राईन ने कहा कि जिस ओर नौजवान चलता है,सरकार उसी की बनती है। आज हर नौजवान बसपा की सरकार बनाने को ठान लिया है। पांचवी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का मुख्यमंत्री बनना तय है। कहा कि आज किसान, मजदूर, छात्र के साथ पूरा समाज बसपा के साथ खड़ा है। बसपा ने कानून का राज चलाया। गरीबों को कांशी राम के नाम पर पक्का मकान दिया, रोटी और रोजी दिया गया। झूठ बोलकर सपा, भाजपा ने देश और प्रदेश में सरकार बनाया। सरकार बन जाने के बाद जनता के साथ किए गए सभी वादे झूठे साबित हुए।उन्नाव और हाथरस का कांड भाजपा की मंशा को साबित करने के लिए ही अधिक है। उन्होंने कहा कि न हमे गुंडों की न ही दंगाइयों की सरकार चाहिए। इस दौरान सुशील कुमार सिंह को सदर विधान सभा प्रभारी प्रत्याशी होने की घोषणा की गई। अध्यक्षता करते हुए डा.विजय प्रताप ने कहा कि आज जनता समझ चुकी है कि सपा,भाजपा अपने शासन काल में केवल कमजोर,गरीबऔर शक्तिहीन करने का प्रयास किया। जिसे अब उत्तर प्रदेश की जनता समझ चुकी है। इस मौके पर हरिश्चंद्र गौतम, डा.इंदल राम, अरुण पाठक, अवधेश शर्मा, तारिक सलमानी, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, अमरनाथ, विजय कुमार, विनोद चौहान, ओमकार शास्त्री सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें