फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकि दक्षता में सठियांव चीनी मिल को देश में मिला पहला स्थान

विज्ञापन
सठियांव चीनी मिल मे पौधरोपण करते जीएम बीके अबरोल और उप सभापति पराग यादव का स्वगत करते संचालक मंडल - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सठियांव। जनपद की औद्योगिक इकाई दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव को तकनीकी दक्षता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आगामी 28 अगस्त को राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली द्वारा प्रधान प्रबंधक को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

चीनी मिल पेराई सत्र 2018-19 के संचालन में देशभर की सहकारिता से संबंधित समस्त चीनी मिलों के तकनीकी दक्षता की जांच टीम द्वारा परखी गई। जांच में रिकवरी, पेराई, स्टीम, मुलासेस का लासेज आदि की गहनता से विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाती है। इस जांच में सठियांव चीनी मिल को देश भर में अव्वल पाया गया। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली ने मिल को प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल को अवार्ड के लिए बुलावा पत्र भेजा है। गुरुवार को संचालक मंडल दल ने प्रधान प्रबंधक का मिल इतिहास में पहली बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए स्वागत किया। मिल के उपसभापति पराग यादव, डायरेक्टर कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने बीके अबरोल को बुकें देकर तो संचालक मंडल दल के सदस्यों वीरेंद्र सिंह, कौशल पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, सुरेश राम, वृजनाथ सिंह व रणधीर सिंह ने जीएम व तकनीकी कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपसभापति पराग यादव वकौशल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में जब देश प्रदेश की चीनी मिलें लगातार घाटे की वजह से बंदी के कगार पर पहुंची हैं। सठियांव मिल ने बेहतर प्रदर्शन कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया। वास्तव में यह मिल के प्रबंधन तंत्र का कुशल नेतृत्व है। अपने स्वागत से अभिभूत प्रबंधक वीके अबरोल ने सफलता के पीछे किसान, कर्मचारियों का सहयोग बताया साथ ही बेहतर करने के लिए बधाई दी। इस मौके पर बीके यादव, अशोक कुमार, माया यादव, स्वनिल गोड़, सीताराम यादव आदि रहे। संचालन डायरेक्टर कैलाश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें