फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 24 घंटे में 29 सेंटीमीटर बढ़ा सरयू का जलस्तर

विज्ञापन
सगड़ी तहसील के झगरहवा ​स्थित सरयू नदी में उफान।- संवाद
विज्ञापन
लाटघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती देवारा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। शुक्रवार को गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से कुल 88,721 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। बदरहुआ नाले पर जलस्तर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे 69.73 मीटर था, जो शुक्रवार को 29 सेमी बढ़कर 70.02 मीटर हो गया। वहीं, डिघिया नाले पर 68.83 मीटर से 44 सेमी बढ़कर 69.27 मीटर पहुंच गया। डिघिया नाले का जलस्तर न्यूनतम 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है। वहीं, बदरहुआ नाले पर न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है।
विज्ञापन

जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से देवारा क्षेत्र के ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गई हैं। हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलने वाले लोगों को आशंका है कि यदि बैराजों से पानी छोड़े जाने का क्रम जारी रहा तो जल्द ही निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। बाढ़ की स्थिति बनने पर सबसे पहले आवागमन प्रभावित होता है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पूर्व वर्षों में आई बाढ़ के दौरान सहबदिया, परसिया, देवारा खास राजा के झगरहवा और उर्दिहा क्षेत्रों में सरयू नदी की कटान से बड़ी मात्रा में उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा गई थी। झगरहवा पुरवा में कई मकान भी कटान की जद में आ गए थे। इसी को देखते हुए प्रशासन ने करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से 630 मीटर लंबा डैम्पनर बनवाया है, ताकि कटान पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और राहत कार्यों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें