फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सब्जी लेकर घर पहुंची महिला पर चाकू से हमला, गर्दन और बांह में लगी चोट

विज्ञापन
पवई में चाकूबाजी के बाद घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम। - संवाद
विज्ञापन
पवई। पवई कस्बे में बृहस्पतिवार की रात में बाजार से सब्जी लेकर घर पहुंचीं दुर्गावती (48) पर घर में पहले से घुसे आरोपी सुजीत मौर्या ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला के गर्दन और बाह में चोट आई है।
विज्ञापन

महिला की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर घर की दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ पड़ी महिला को सीएचसी पवई अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। महिला के भाई अहरौला के गुमकोठी गांव निवासी बृजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुजीत मौर्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि दुर्गावती घर में अकेली रहती हैं। वे बृहस्पतिवार की रात सब्जी लेकर घर लौटी। घर पहुंचने के बाद महिला ने चैनल गेट में अंदर से ताला बंद किया। इसके बाद दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गईं। कमरे में वह किसी से फोन पर बात कर रही थी। तभी उसे घर में किसी के होने की आहट मिली।
विज्ञापन

दुर्गावती ने फोन पर बात कर रहे व्यक्ति से बताया कि उनके घर में कोई घुस गया है। इतना कहते ही दुर्गावती पर आरोपी सुजीत मौर्या ने हमला कर दिया।
इसके बाद फोन कट गया। महिला की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। इस कारण कोई भीतर नहीं जा सका। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें