फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डिघिया नाले पर खतरा बिंदु से दो सेमी नीचे सरयू

विज्ञापन
महाराजगंज में  मिट्टी पाटकर बनाया गया बांध। संवाद
विज्ञापन
सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से कटान के साथ प्रभावित इलाकों में लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ रही हैं। डिघिया नाले पर खतरा बिंदु से महज दो सेमी नीचे पानी है।
विज्ञापन

देवारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी एक बार फिर खतरा निशान के करीब पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से जहां देवारा खास राजा सहवदिया, बरामदपुर गांव के सामने किसानों की खेती योग्य भूमि कट रही है, वहीं पानी भरने से फिर संपर्क मार्ग बाधित होने की लोगों को चिंता सता रही है।
महुला गढ़वल से मानिकपुर संपर्क मार्ग, महुला गढ़वल से सोनौरा संपर्क मार्ग, अजगरा मगरवी संपर्क मार्ग और बांका बुढ़नपट्टी संपर्क मार्ग के प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन

सीएचसी अजमतगढ़ के प्रभारी डॉ. संजय यादव ने महुला बाढ़ चौकी से क्लोरीन की गोली वितरित कराई, तो वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया के डॉ. संतोष गौड़ ने गांगेपुर जमुवारी में क्लोरीन की गोली का वितरण कराया।
पांच बाढ़ चौकियों में 600 क्लोरीन की गोली बांटी गई। जबकि इन पांचों बाढ़ चौकियों के अंतर्गत लगभग 50 हजार की आबादी आती है। हरैया के डॉ. राम मूरत यादव ने बताया कि हैदराबाद, हाजीपुर, जमुवारी, गांगेपुर और महुला में 600 क्लोरीन की गोली बाढ़ चौकियों पर दी गई है। गांव में क्लोरीन की गोली और ब्लीचिंग पाउडर नहीं पहुंचा है।
00
दोनों गेज पर नदी का जलस्तर
बदरहुआ नाले पर रविवार को शाम चार बजे जलस्तर 70.97 मीटर था, जो सोमवार को 13 सेमी बढ़कर 71.10 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर 70.28 मीटर से 10 सेमी बढ़कर जलस्तर 70.38 मीटर हो गया। डिघिया नाले का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है। वहीं बदरहुआ नाले पर न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है।
00
जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रभावित क्षेत्रों में दवा वितरण, क्लोरीन की गोली, ब्लीचिंग पाउडर आदि की व्यवस्था नहीं कराई गई तो डीएम को पत्र लिखकर संबंधित कर्मचारी व अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। - संजीव कुमार राय, एसडीएम सगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें