फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सराय रानी स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सिंधी सेवा मंडल की ओर से झूलेलाल महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में जयकारा लगाते हुए। स्रोत-सं
विज्ञापन
सराय रानी रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सराय रानी रेलवे विकास संघर्ष समिति ने सोमवार को आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह 10 बजे अनवरगंज बाजार स्थित सांसद के कार्यालय पहुंचकर स्टेशन के विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़ी मांगों को उनके समक्ष रखा।
समिति की ओर से शारदा प्रसाद जायसवाल, अजय सैनी और अमरजीत यादव ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। समिति ने कहा कि आजमगढ़-शाहगंज रेलमार्ग पर शहर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित सराय रानी स्टेशन ब्रिटिश काल से अस्तित्व में है।
विज्ञापन

करीब एक दशक पहले इसे स्टेशन से हाल्ट में तब्दील कर दिया गया। इससे क्षेत्र के यात्रियों को ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं की कमी के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।
समिति ने सांसद से सराय रानी स्टेशन को सिटी स्टेशन का दर्जा दिलाने के साथ ही यहां मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की। इसके अलावा आजमगढ़ से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर के लिए सराय रानी होकर इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग भी रखी। इस मौके पर राज सैनी, महेश वर्मा, मोहन पटवा, दिलीप ठठेरा और बबलू गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें