फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायमीर पुलिस ने जारी किया रेड कार्नर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए सरायमीर थाना के इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के गावों में शांति प्रक्रिया में खलल डालने वाले लोगों को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। नोटिस पाते की चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने वालों लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

दी गई नोटिस में लिखा हुआ है कि गोपनीय रूप से यह सूचना प्राप्त हुई है कि आपके द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन -2022 के शांतिपूर्ण प्रक्रिया को येन केन प्रकारेण बाधित किए जाने का प्रयास किया जा सकता है। इसी कारण से आपके करके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 116 ( 3 ) के तहत चलानी रिपोर्ट प्रेषित कर के पाबंद कराया गया है। आपकी गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन एवं खुफिया विभाग द्वारा निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। आपके विरुद्ध 149 सीआरपीसी व 23 पुलिस एक्ट के तहत आपको सचेत किया जाता है कि यदि आपके द्वारा ऐसे कोई भी गतिविधि या हरकत की गयी। जिससे की शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में कोई व्यवधान उत्पन्न होता है। तो आपके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें