फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि पाने वाले नहीं पाएंगे भरण-पोषण भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-श्रम पोर्टल पर 18 लाख 37 हजार से श्रमिकों ने पंजीकरण कराया है। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें सम्मान निधि या दूसरी योजनाओं का पहले से ही लाभ मिल रहा है। ऐसे लोगों को सरकार भरण पोषण भत्ता नहीं देगी। आधार संख्या के माध्यम से ऐसे लोगों को चिह्नित कर भत्ते से वंचित किया जाएगा।
विज्ञापन

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत लोगों को सरकार मार्च तक 500 रुपये प्रतिमाह भरण पोषण भत्ता दे रही है। वहीं जिले में 31 अक्तूबर से पहले पंजीकरण कराने वाले करीब एक लाख 55 हजार 495 को इसका लाभ मिल रहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करती है जबकि श्रमिकों की दुर्घटना में मौत या शारीरिक असमर्थता आने पर मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी देती है। जिले में भवन और सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसी) में करीब एक लाख दो हजार 938 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है। इन्हें भरण पोषण भत्ता मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का भरण पोषण भत्ता नहीं मिलेगा। बताया कि 31 अक्टूबर तक 2021 तक पंजीकरण कराने वाले एक लाख 55 हजार 495 लोगों को भरण-पोषण भत्ता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें