फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने उठाई बाढ़ पीड़ितों और चीनी मिल के प्रदूषण का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा प्रतिनिधिमंडल देवारा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की समस्या और सठियांव स्थित चीनी मिल के दूषित पानी से हो रही परेशानी को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान समस्या से अवगत कराते हुए इसके समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विधानसभा सगड़ी के बाढ़ प्रभावित गांवों में कटान हो रहा है। चीनी मिल सठियांव के दूषित पानी से असोना आदि दसों गावों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। गांव में लगे हैंडपंपों से गंदा पानी आ रहा है। गांव के लोगों के जीवन को खतरा बना हुआ है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वहां के 8-10 गांव में खाने-पीने व जीने की विकट समस्या होगी। देवारा इलाका घाघरा में विलीन हो गया है। लोगों के मकान व गृहस्थी सब खत्म हो गई है। उनको रहने के लिए कोई सहारा नहीं रह गया है। विस्थापितों को जमीन आवंटित करने, मकान बनवाने, शौचालय व हैंडपम्प लगवाने, गिरे घरों व बर्बाद फसलों का मुआवजा देने व अन्य सुविधाएं देने तथा टेकनपुर में कटे बन्धे से प्रभावित 50 गावों के जन-धन की हानि व मकान आदि ध्वस्त होने से हुई क्षति का मुआवजा देने की मांग की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल, रामप्रवेश यादव, श्यामदेव चौहान, शिवसागर यादव के साथ संदीप कुमार, मुन्नीलाल चैहान, बेचन चैहान, शिवप्रसाद यादव, रामश्रय चैहान, प्रभुनाथ चैहान, किशोर चैहान, श्रवण चैहान, प्रताप चैहान, तुलसी चैहान, उमेश यादव, मिर्जा मसूद बेग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें