फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाजपा के मंडल अध्यक्ष के घर पर बुलडोजर चलाने पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सहानुभूति जताने पहुंचे

विज्ञापन
13 हरिहरपुर में एडीए द्वारा गिराए गए भवन का निरीक्षण करते सांसद धर्मेंद्र यादव। संवाद
विज्ञापन
बोले-पीडीए के लोगों के साथ भाजपा सरकार कर रही है अत्याचार, हरिहरपुर में तोड़े गए मकानों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामजतन गोंड़ के घर पर बुलडोजर चलाने पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सहानुभूति जताने पहुंचे।
संगीत महाविद्यालय हरिहरपुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामजतन गोंड़ और रामनयन गोंड़ के तोड़े गए मकान का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और सहयोग का आश्वासन दिया। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पीडीए के लोगों का उत्पीड़न और अत्याचार किया जा रहा है। इसको लेकर सपा कभी चुप नहीं बैठेगी। कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जुल्म व अत्याचार के खिलाफ लड़ती रहेगी। रामजतन गोंड़ व रामनयन गोंड़ पीडीए परिवार के होने के कारण उनका मकान बुलडोजर लगाकर मनमाना तरीके से गिरा दिया गया। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी संघर्षरत रहेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाह हो गई है। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, किसानों, छात्र-छात्राओं, नौजवानों, बेरोजगारों पर जुल्म और अत्याचार कर रही है। भाजपा सरकार में चारों तरफ घोर भ्रष्टाचार है। कहा कि भाजपा सरकार में साधु-संत, महात्माओं पर अत्याचार व धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर खुली लूट मची हुई है। कहा कि 2027 में जनता इसका जवाब देगी। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पीडीए के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। इस सरकार में संविधान व लोकतंत्र पर खतरा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, अजीत कुमार राव, पप्पू कुमार यादव, जवाहिर यादव, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लड़खड़ाकर गिरे सांसद...
संगीत महाविद्यालय हरिहरपुर में तोड़े गए दो घरों को देखने के लिए सांसद धर्मेंद्र यादव गए थे। वह टूटे घरों के पास जा ही रहे थे कि पैर में टूटे घरों के मलबे का छड़ फंस गया। इससे अनियंत्रित होकर वे गिर पड़े। यह देख अगल-बलग के कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और फिर वे आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें