सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव पिछले लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से सांसद चुने गए थे। इस विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल से विधायक भी बन गए। अखिलेश को अब आजमगढ़ से सांसदी या करहल से विधायकी में से एक सीट छोड़नी होगी। चर्चा है कि अखिलेश सांसदी छोड़ने का पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी पर क्या असर हो सकता है, इसी पर मंथन करने अखिलेश यादव आजमगढ़ पहुंचे हैं।