फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलीय जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में बना हीटवेव वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमओ ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के प्रभारियों को पत्र लिखकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत मंडलीय अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में हीटवेव वार्ड बनाकर बेड रिजर्व किए जा चुके हैं, अस्पतालों में मरीजों के लिए शीतल पेयजल, पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर की व्यवस्था करने के साथ ही तीमारदारों के लिए रैन बसेरे बनाने को भी कहा गया है। शासन के निर्देश पर गर्मी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के प्रबंधन के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
साथ ही, तीन दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश भी दिया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सेन शर्मा ने सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को पत्र जारी कर जानकारी दी कि मौसम विभाग ने मई तक कई राज्यों में सामान्य से अधिक तापमान की संभावना जताई है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, गर्मी से बचाव के लिए आश्रय गृह बनाने, व्यस्त जगहों पर मौसम पूर्वानुमान और तापमान का डिस्प्ले लगाने, लू से बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार करने और स्कूलों में भी इससे बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें