फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गांधी इंटर कॉलेज मलटारी के कर्मियों का वेतन बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा वेतन बहाली की मांग को लेकर आयोजित धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। गांधी इंटर कॉलेज मलटारी के शिक्षकों का वेतन बहाल न होने से नाराज शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने संघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की गाड़ी का घेराव किया।
विज्ञापन

घेराव के बाद स्थिति को देखते हुए डीआईओएस ने अंततः धारा 5(1) के तहत वेतन बहाली का आदेश जारी कर दिया।
आदेश जारी होते ही आंदोलनकारी शिक्षकों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरने को प्रदेशीय मंत्री शैलेश राय, सुशील कुमार, शिक्षणेत्तर संघ के जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह, संजय कुमार आदि नेताओं ने संबोधित किया। जिला अध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि यह विजय शिक्षकों की एकजुटता और डीआईओएस के हठधर्मी रवैये के विरुद्ध एक मजबूत संदेश है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। जिला मंत्री डॉ. रविशंकर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें