फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाविक और यात्री भिड़े, पांच जख्मी

Wed, 05 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पटना नाव पलटी - फोटो : ANI
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के देवाराखास राजा गांव के पास घाघरा नदी के किनारे मंगलवार को नाविक की ओर से अधिक भाड़ा की वसूली किए जाने को लेकर नाविक और यात्रियों में मारपीट हो गई। इसमें मारपीट की इस घटना में पांच यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


बताते चलें कि देवाराखास राजा गांव के पास घाघरा नदी पर यह विवाद लगभग एक वर्ष पुराना है। नाव के भाड़े को लेकर अक्सर नाविक और यात्रियों में कहासुनी और मारपीट होती है। गोरखपुर जनपद के गोला से देवाराखास राजा गांव के बीच घाघरा नहीं पर नाव का ठेका होता है। यह ठेका नगर पंचायत गोला से होता है।

ठेकेदार पर हमेशा लोगों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायत यात्री करते हैं। मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे गोला से यात्रियों से भरी नाव देवाराखास राजा गांव की ओर आ रही था। घाट पर नाव से उतरते ही यात्रियों का भाड़े को लेकर नाविक से विवाद हो गया। नाविक लोगों से अधिक भाड़ा रहा था लेकिन यात्री जो वाजिब भाड़ा था वहीं दे रहे थे। इस पर नाव में सवार ठेकेदार के आदमियों ने यात्रियों को पीटना शुरू कर दिया। इसमें बांका गांव के रीतेश (14), राकेश (15), देवारा खास राजा  के प्रभुनाथ (45), सुरेश (50) और सरिता (42) घायल हो गई।
विज्ञापन


मारपीट होता देख वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया। यात्रियों का आरोप है कि घाघरा पार जाने का किराया प्रति व्यक्ति पांच रुपये है लेकिन 10 रुपये वसूल किया जाता है। इसी प्रकार, नदी पार पशु ले जाने का किराया 150 रुपये तय है लेकिन 300 रुपये की वसूली की जाती है। गांव के ग्राम प्रधान पल्टन यादव ने कहा कि भाड़े को लेकर अक्सर विवाद होता है, जिसे हस्तक्षेप कर शांत कराया जाता है। यात्रियों से अधिक वसूली नहीं होनी चाहिए। हमने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। वहीं, नाविक ने कहा कि हमसे ठेकेदार जो कहेगा हम वहीं भाड़ा वसूलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें