फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 हजार किसानों ने ले रखा है कृषि ऋण

Tue, 04 Apr 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
बारिश से प्रभावित आलू की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव में किए गए वादे पर अमल करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार ने लघु व सीमांत किसानों के एक लाख तक के कर्जे माफ करने की घोषणा कर किसानों को राहत दी है। सरकार के इस फैसले की जानकारी होते ही किसानों के चेहरे खुशी से चहक उठे। जिले में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले किसानों की संख्या 60812 है। इन किसानों ने 761 करोड़ 65 लाख रुपये कर्ज ले रखा है। तीस हजार से एक लाख रुपये तक कर्ज लेने वाले किसानों की तादात अधिक है जिन्हें कर्ज माफी से राहत मिलेगी।  
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। उत्तर प्रदेश में बहुमत से भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों की सरकार से उम्मीद बढ़ गई थी। वे कर्ज माफी की घोषणा की प्रतीक्षामें थे। सरकार बनने के बाद से किसान कृषि ऋण की अदायगी बैंकों को नहीं कर रहे थे। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार ने किसानों का एक लाख रुपये तक काकर्ज माफ करने की घोषणा कर दी। इसकी जानकारी होते ही गरीब किसान खुशी से झूम उठे।

अगर जनपद में किसान क्रेडिट कार्ड धारकों की संख्या पर गौर करें तो जनपद के विभिन्न  बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड की संख्या 60 हजार 812 है। इस खातों से  किसानों ने कुल 761 करोड़ 65 लाख रुपये का कर्ज ले रखा है। चुनाव के दौरान सरकार के वादों पर भरोसा करके किसान बेफिक्र थे कि सरकार उनके कर्जे को माफ करेगी। ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें कोई निधि मिल गई हो।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे ने बताया कि जिले में कुल 606572 किसान है। इनमें सीमांत किसानों की संख्या 531658, लघु किसानों की संख्या 50899, अर्द्ध मध्यम किसानों की संख्या 20094, मध्यम किसानों की संख्या 3772, बृहद किसानों की संख्या 149 है।

अभी शासन की ओर से अभी किसानों की कर्जमाफी के संबंध में कोई गाइडलाइन नहीं आई है। गाइड लाइन आने के बाद बैंकर्स की बैठक कर उन्हें नियमानुसार निर्देश दिया जाएगा। किसानों को शासन की योजना का लाभ दिलाया जाएगा।       - सुहास एलवाई, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें