फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं अस्पताल शुरू होते ही हुआ फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों को भर्ती किया जा रहा है जिनकी एंटीजन और आरटी पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन सीटी थोरेक्स में उनके सीने में संक्रमण दिख रहा है। इसे कोविड से संक्रमित होना मानते हुए भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ऐसे मरीजों से पूरी तरह से भर चुका है। गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएम की ओर से श्रीर्साइं और सहज हास्पिटल का अधिग्रहण किया है। इन दोनों अस्पतालों को संचालन के लिए जिला अस्पताल प्रशासन के हवाले कर दिया गया है। श्रीसाईं हास्पिटल में 60 बेड और सहज में 40 बेड हैं। बुधवार को श्री साईं हास्पिटल में मरीजों को भर्ती करने का कार्य शुरू हुआ। जो बृहस्पतिवार की शाम तक पूरी तरह से भर गया। वहीं सहज हास्पिटल को अभी संचालित करने की तैयारी की जा रही है। सीएमओ डा. एके मिश्रा ने बताया कि इन अस्पतालों में ऐसे मरीजों को रखा जा रहा है जिनकी एंटीजन और आरटी पीसीआर जांच निगेटिव आई है। लेकिन सीटी थोरेक्स में फेफड़े में संक्रमण पाया गया है। उन मरीजों को कोरोना पीड़ित मानकर इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल के भरने के बाद सांई अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जा रहा था जो पूरी तरह से भर चुका है। सहज में मरीजों को भर्ती करने के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें