फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई न होने पर टंकी पर चढ़ा साधु

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भूमि पर हो रहे कब्जे को लेकर एक साधु काफी दिनों से अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहा है। सुनवाई न होने से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को साधु कलेक्ट्रेट के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस के मान मनौव्वल करने और एडीएम प्रशासन द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर वह नीचे उतरा। पूर्व में भी एक बार वह ऐसा कर चुका है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी 65 वर्षीय बाबूलाल का कहना है कि उसकी भूमि पर कुछ दबंग किस्म के लोग कब्जा कर लिए हैं। वह कई वर्षों से तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक के अधिकारियों को अपना शिकायती पत्र दे चुका है लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को भी वह अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था। घंटों भटकने के बाद जब किसी भी अधिकारी ने उसकी समस्या नहीं सुनी तो वह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहीं से जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुन कर लोगों का ध्यान उस पर गया तो लोग हैरान रह गए। वहीं पुलिस व प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही पुलिस के साथ ही एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उसे समझाने की कवायद शुरू हुई। काफी मशक्कत के बाद दो पुलिस कर्मी टंकी पर चढ़े और साधु बाबूलाल को समझा बुझा कर नीचे लाए। जहां एडीएम प्रशासन ने उसकी समस्या को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके पूर्व भी साधु टंकी पर चढ़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें