फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.02 करोड़ की लागत से बनेगी ग्रामीणांचल की दस सड़कें

Mon, 09 Apr 2018 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
road
विज्ञापन
पूर्वांचल विकास निधि के तहत जिले में ग्रामीणांचल की दस सड़कों के निर्माण को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन सड़कों का निर्माण 7.02 करोड़ की लागत से किया जाएगा। पहली किस्त के रूप में 2.81 करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा चिन्हित मार्गो का निर्माण कार्य कराया जायेगा।
विज्ञापन

 
वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 250 या उससे अधिक आबादी के उन राजस्व ग्रामों के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाना है जो अब तक मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ सके है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में ऐसे 10 मार्गो को चिन्हित किया गया है।

जिसके निर्माण कार्य को शासन ने स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही पहली किस्त की भी जारी कर दी है। इन सड़कों में सगड़ी क्षेत्र के ककरही जसकरन संपर्क मार्ग (65.04 लाख) और भैसहा मार्ग (62.33 लाख), अतरौलिया क्षेत्र के मझौली संपर्क मार्ग (63.19 लाख), मेंहनगर क्षेत्र के अमारी मार्ग से चंदनी संपर्क मार्ग (57.27 लाख), मेंहनाजपुर चिरैयाकोट मार्ग से फुलइचा संपर्क मार्ग (60.63 लाख),
विज्ञापन


पिटठुपट्टी संपर्क मार्ग (80.93 लाख) और चिलह्लुपुर बिनैकी सपंर्क मार्ग (83.84 लाख), सदर क्षेत्र के  अइनिया संपर्क मार्ग (65.92 लाख), लालगंज क्षेत्र के गोपालपुर संपर्क मार्ग (68.51 लाख) और धजवल संपर्क मार्ग (94.18 लाख) शामिल है।

इन सभी सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। शासन ने संपर्क मार्गो के निर्माण कार्यो को स्वीकृत प्रदान करने के साथ ही पहली किस्त के रूप में 2.81 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। इसके साथ ही शासन ने जल्द निर्माण कार्य शुरू करा कर पूरा कराने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें