युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकास लालगंज द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालगंज में हुए खेलकूद में बालक वर्ग में तीन हजार मीटर की दौड़ में राहुल चौहान प्रथम रहे तो बालिका वर्ग में रेखा मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में रोहित यादव प्रथम रहे और बालिका वर्ग में बबिता कुमारी प्रथम रहीं। इसी प्रकार आठ सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में राकेश यादव प्रथम और बालिका वर्ग में रविता यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में शिवानंद और आरती यादव, ऊंची कूद में आशीष यादव और सुंदरी दीक्षित, डिस्कस थ्रो में पंकज और आरती, गोला थ्रो में अंगद और नम्रता यादव प्रथम रहीं। कबड्डी में राजेपुर और श्रीकांतपुर प्रथम रहा। इसके पहले उद्घाटन सुंदर लाल स्मारक इंटर कॉलेज श्रीकांतपुर के प्रधानाचार्य गौरी शंकर यादव ने किया।
अंबारी संवाददाता के अनुसार ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा समारोह पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरेथू में शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें बालक वर्ग के प्राथमिक स्तर में 50 मीटर की दौड़ में सूरज और बालिका में सुनीता प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक में अरविंद चौहान और बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम रहीं। 400 मीटर बालिका वर्ग में आरती ने बाजी मारी। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग जूनियर में अरविंद चौहान ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में वैशाली प्रथम रहीं।