फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से बनेंगी गलियां, नालियां

Sun, 24 Dec 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
money
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की ओर से लगभग एक करोड़ की अवस्थापना निधि से शहर की गलियों और नालियों का गठन के बाद आजमगढ़ विकास प्राधिकरण का कोई स्थायी सचिव न होने से सचिव के पद पर एडीएम वित्त एवं राजस्व की तैनाती होती थी, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण विभाग के एई और जेई ही सारा कार्य देखते थे।
विज्ञापन


जो भी अधिकारी इन कुर्सियों पर बैठा उसकी ओर से मोटी-मोटी रकम लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र में भवनों का निर्माण तो कराया ही गया। 1985 की महायोजना में शहर के विकास का जो खाका खींचा गया था, उसका कबाड़ा कर दिया गया।

शहर की कई गलियां ऐसी हैं, जो महायोजना में 30 से 40 फीट चौड़ी दर्शाई गई थीं, आज मौके पर 12 से 15 फीट ही बची हैं। हालत ये है कि कई गलियां तो ऐसी हो गई हैं कि उनमें चार पहिया वाहनों का प्रवेश भी नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


गलियों के क्षतिग्रस्त होने और नाली की भी उचित व्यवस्था न होने के कारण ऐसी कालोनियों में रहना दुश्वार हो गया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इस समस्या पर विकास प्राधिकरण के सचिव को अवस्थापना निधि से शहर की गलियों और नालियों की समस्याएं दूर कर उसका विकास करने के निर्देश दिए हैं।

प्राधिकरण के सचिव बाबू सिंह ने बताया कि लगभग एक करोड़ की अवस्थापना निधि से शहर की गलियों और नालियों का विकास कराया जाएगा। प्राधिकरण के इंजीनियरों को गलियों और नालियों के सर्वे में लगा दिया गया है। सर्वे के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।

शहरी क्षेत्र की गलियों और नालियों की समस्या को देखते हुए पालिका, डूडा को पहले ही इसका चिह्नीकरण कर विकास कराने के निर्देश दिए गए थे। अब प्राधिकरण को भी अवस्थापना निधि से गलियों और नालियों को दुरुस्त कराने को कहा गया है। -चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें