फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबंद हुए व्यापारी, सड़क पर उतरने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विगत दिनों विद्युत विभाग के एसडीओ और व्यापारी के बीच हुई हाथापाई के मामले में अब व्यापारी आंदोलित हो गए हैं। व्यापारी के समर्थन में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष संत प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में हुई। जिसमें विद्युत विभाग और पुलिस प्रशासन पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

संत प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों और शासन के मानक के विपरीत विद्युत विभाग द्वारा मनमानी की जा रही है। विद्युत कर्मियों द्वारा बकाए बिल की वसूली के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली करने की बात आए दिन सामने आ रही है और जब व्यापारी द्वारा विभाग के भ्रष्ट कर्मियों को धन नहीं दिया जाता है बदले की भावना से प्रेरित होकर विभागीय कर्मियों द्वारा अनायास ही विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर दिया जाता है। इस बात को लेकर पूरे व्यापारी समाज में रोष व्याप्त है। विभाग द्वारा बिल सही करने के नाम पर नाजायज धन की मांग करना विभागीय कर्मियों की नियति हो गई है। उनकी मांगों को पूरा न करने पर महीनों जनमानस को गुमराह किया जाता है। जमा बिल की भी अनदेखी की जाती है जिसके कारण उपभोक्ता आए दिन मानसिक रूप से उत्पीड़ित रहता है। विगत 22 दिसंबर को जब विद्युत विभाग के कर्मियों की नाजायज मांगों को चौक के व्यापारी आजमी गारमेंट के संचालक अबू बकर आजमी ने पूरा करने से मना कर दिया तो उनके खिलाफ नियमों को ताक पर रखकर एसडीओ द्वारा बदले की भावना से प्रेरित होकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। लेकिन जब पीड़ित व्यापारी ने अपना पक्ष रखने के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो विद्युत विभाग के अधिकारियों की शह पर व्यापारी पक्ष की अनदेखी की जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्युत विभाग और पुलिस प्रशासन के इस कृत्य से व्यापारी वर्ग आहत है अगर शीध्र ही पीड़ित व्यापारी को न्याय नहीं मिला तो व्यापारी वर्ग प्रशासन और विद्युत विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सात सूत्रीय प्रस्ताव पास किया। जिसमें किसी भी व्यापारी अथवा जनमानस के किसी भी उपभोक्ता के विद्युत बिल बकाए के लिए कनेक्शन काटने से पूर्व सार्वजनिक रूप से इस तथ्य का प्रकाशन कराएं और बड़े बकाएदारों को नाम पता के साथ उसे नोटिस दें। इसके बाद अगर बकाए का भुगतान नहीं होता है तो विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किया जाए। बकाए को लेकर जिन व्यापारियों पर विभाग द्वारा प्राथमिक दर्ज है अगर व्यापारी वर्ग भी अपनी समस्या के बावत अपनी प्राथमिकी दर्ज करवाता है उसकी भी शिकायत प्रमुखता से दर्ज की जाए। इस मौके पर मनोज बरनवाल, सुआल प्रसाद गोड़, पदमाकर लाल वर्मा, अनिल शुक्ला, अशोक कासंकार, शादाब अहमद, इरफान अहमद, चंद्रभान गुप्ता, कमल कुमार गुप्ता, मुहम्मद मिर्जा, दिलीप अंगूरिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें