फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई पट्टी के पास भरा पानी

Mon, 02 Jul 2018 12:16 AM IST
Azamgrah
विज्ञापन
चारों तरफ भरा पानी।
विज्ञापन
14 जुलाई को फिलहाल प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मंदुरी हवाई पट्टी के पास स्थित खाली मैदान में होने की तैयारी है, लेकिन मैदान में अभी जलजमाव हो गया है। इसलिए प्रशासन ने आयोजन के अन्य विकल्पों की तलाश शुरू कर दी है। पिछली बार संभावित दौरे को लेकर चार मैदानों का निरीक्षण किया गया था। तब जगह के हिसाब से इसमें मंदुरी का चयन किया गया था। पूरे कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों की व्यवस्था भी करनी है।
विज्ञापन

इससे पहले जून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर जनपद में चार मैदानों का निरीक्षण हुआ था। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अमला काफी लंबा-चौड़ा होगा। सुरक्षा व्यवस्था भी वैसी ही करनी है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी प्रोटोकाल के अनुसार अगवानी के लिए पहुंचेंगे। सठियांव चीनी मिल के मैदान, आईटीआई कालेज का मैदान और उकरौड़ा स्थिति मैदान को जगह कम होने के कारण इन मैदानों को छोड़ दिया गया था। मंदुरी हवाई पट्टी के पास स्थिति मैदान का चयन किया गया था। दावा किया गया था कि हवाई पट्टी पर सभी हेलीकाप्टर उतर जाएंगे। लेकिन जून से अब परिस्थितियां भिन्न हो चुकी हैं। जिसे मैदान का समतलीकरण किया जा चुका था। उसमें कई स्थानों पर वर्तमान समय में जलभराव हुआ है। बारिश होने पर समस्या बढ़ेगी। वहीं कई किसानों ने समतल हुए मैदान की फिर से मेड़बंदी कर रोपाई की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें