फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चलाता मिला स्कूल वाहन

Fri, 29 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
जांच
विज्ञापन
भदोही में हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद जनपद पुलिस भी काफी सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने गुरुवार को नगर में स्कूली वाहन की चेकिंग की। इस दौरान एक विद्यालय का वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ पकड़ा गया। पुलिस ने उसका चालक का एमवी एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात प्रभारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में बाईपास पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान खास तौर से स्कूली वाहन चालकों की जांच की गई। अभियान में यातायात पुलिस ने ज्योति निकेतन स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, माडर्न स्कूल के बस, मैजिक, टैंपू आदि की चेकिंग की। जिसमें विशेष रूप से वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, कान में ईयर फोन लगाकर वाहन चलाने, शराब पीकर स्कूल वाहन चलाने की जांच की गई।

जांच के दौरान माडर्न स्कूल का एक चालक अजय यादव शराब के नशे में स्कूल वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने चालक का एमवी एक्ट में चालान करने के साथ वाहन का रोककर प्रबंधक से वार्ता की। दूसरे वाहन चालक को बुलाकर बच्चों को घर भेजा गया। इस दौरान कुल 10 वाहनों का चालान किया गया। इस मौके पर मुन्ना सिंह, मुन्ना यादव, अजीत कुमार आदि यातायात विभाग के जवान उपस्थित थे।
विज्ञापन


 भदोही में ट्रेन की स्कूल वैन से टक्कर में बच्चों की मौत के मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात हफिजुर्रहमान ने जिले के स्कूल, कालेजों के प्रशासन को सतर्क किया है। स्कूल वाहनों में ओवरलोडिंग से बचने के लिए पर्याप्त वाहन की व्यवस्था करने और पूरी सतर्कता के साथ चालक की नियुक्ति करने की अपील की है।  उन्होंने कहा कि रैंडम चेकिंग की जाएगी।

इस दौरान अगर किसी स्कूल वाहन का  चालक नशे में मिला तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रधानाचार्य चालक की नियुक्ती से पहले उसकी आईडी के आधार पर उसके निवास व अन्य जानकारी और आचरण के बारे में सत्यापित कर लिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें