फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क पर शव रखकर हंगामा, अस्पताल पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप, मरीज की मौत पर आक्रोश

Sat, 28 Jun 2025 12:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मरीज की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। इन्होंने आरोप लगाया कि गलत ऑपरेशन के कारण मौत हो गई। घटना के बाद हंगामा होने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बातचीत कर माहौल शांत करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
परिजनों का हंगामा, मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मार्ग पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कयजड़ा गांव निवासी भुआल को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। शुक्रवार को अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि गलत ऑपरेशन के कारण मरीज की स्थिति और खराब हुई। दूसरे अस्पताल के चिकित्सक ने गलत ऑपरेशन की पुष्टि की और मरीज को वाराणसी रेफर किया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही भुआल की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने संभाला मोर्चा, समझाने में जुटी

 विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास शुरू किया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने परिजनों से शांति बनाए रखने की अपील की और मामले की जांच का आश्वासन दिया। फिलहाल, पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों के साथ बातचीत कर समाधान निकालने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें