परिजनों का हंगामा, मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मार्ग पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कयजड़ा गांव निवासी भुआल को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। शुक्रवार को अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि गलत ऑपरेशन के कारण मरीज की स्थिति और खराब हुई। दूसरे अस्पताल के चिकित्सक ने गलत ऑपरेशन की पुष्टि की और मरीज को वाराणसी रेफर किया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही भुआल की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।