फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में आरटी-पीसीआर जांच शुरू, सीएम योगी ने लैब का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल चक्रपानपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सोमवार को बीएसएल-2 लैब का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। इसी के साथ ही उन्होंने प्रदेश के 10 राजकीय मेडिकल कॉलेज और तीन प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भी लैब का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जनपद स्थित मेडिकल कालेज में लैब खुल जाने से अब प्रतिदिन 150 सैंपल्स की जांच की जा सकेगी। सैंपल से 24 घंटे के अंदर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। इसे बाद में बढ़ा कर तीन सैंपल किया जाएगा। अभी रोजाना 400 या उससे ज्यादा की संख्या में आरटी-पीसीआर जांच के लिए जनपद में सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जिन सैंपल की जांच की आवश्यकता तुरंत होगी। उसे ही मेडिकल कालेज में भेजा जाएगा। शेष सैंपल वैसे ही जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। उद्घाटन के साथ ही लैब से रिपोर्ट आनी भी शुरू हो गई है। शाम पांच बजे तक तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और अन्य की निगेटिव आई थी। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि फिलहाल लैब को आजमगढ़ जनपद से ही सैंपल भेजा जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में लैब के संचालन के लिए टीम की तैनाती की गई है। इसके नोडल ऑफिसर विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी डॉ. प्रतीक्षा श्रीवास्तव, लैब इंचार्ज आशुतोष त्रिपाठी, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. दिलशाद, डॉ. अनिल यादव, डॉ. तनु बिष्ट, डॉ. ममता सिंह, डॉ. राहुल शुक्ला, डॉ. फरहत फातिमा और 10 लैब टेक्नीशियन हैं। उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लैब पूरी पारदर्शिता एवं क्षमता के साथ कार्य करें। कांट्रैक्ट ट्रेसिंग कराएं और इस कार्य में लगे लोगों को प्रशिक्षित करें। डीएम राजेश कुमार, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी वर्मा, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, डॉ. दीपक पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अभी एक शिफ्ट में हो रहा कार्य
आजमगढ़। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि लैब में अभी एक शिफ्ट में कार्य हो रहा है। सोमवार को आजमगढ़ के 63 सैंपलों की जांच की गई है। एक शिफ्ट में 125-150 सैंपल की जांच हो सकती है। जल्द ही दो शिफ्ट में जांच शुरू कर दी जाएगी। इससे लैब से 250 से 300 सैंपलों की जांच होने लगेगी। आगे शासन के निर्देश पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें