फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजीरी मातम कर पेश की खिराजे अकीदत

Fri, 12 Dec 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़,
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजुमन अंसारे हुसैनी के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित बागमीरपेटू से अलम, दुलदुल और ताबूत के साथ चेहल्लुम का शबीहे जुलूस निकाला।
विज्ञापन


जुलूस में शामिल लोेगों ने नौहाख्वानी के साथ सीनाजनी की। अंत में आग का मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत  पेश की। इस दौरान मौला अली, हाय हुसैन की सदा से फिजा गूंज उठी।

चौक पर नौहाख्वानी और जंजीर का मातम के बाद निजामाबाद के जिशान हैदर ने कर्बला के वाकयात पर रोशनी डाली। चौक से जुलूस नौहाख्वानी पढ़ते, सीनाजनी करते  हुए पुरानी सब्जी मंडी, कटरा होते बदरका स्थित कर्बला के मैदान पहुंचा। यहां पर शबीहे ताबूत की जियारत कराई गई। अंत में आग पर मातम करके कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत  पेश की गई। जुलूस में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन


जुलूस का नेतृत्व शिया कमेटी के चेयरमैन अजायदार हुसैन ने किया। जबकि जिशान हैदर, शरिब, सज्जाद हुसैन, तौकिर मेहंदी, अली शब्बीर, हासिम हुसैन, कल्बे हसन, शकील हैदर, एजाज हुसैन और तनवीर अब्बास ने उनका सहयोग किया।
विज्ञापन


 इसके अलावा जुलूस में अंजुमन अंसारे हुसैनी शहर, अंजुमन अंसारे हुसैनी कदीम, मुबारकपुर, अंजुमन मोहिब्बाने हुसैनी समंदरपुर, अंजुमन मोहिब्बाने अंसारे हुसैनी (रजिर्स्टड) मुबारकपुर, अंजुमन अजादारे हुसैनी मुबारकपुर, अंजुमन मासूमिया मुबारकपुर आदि ने शिरकत किया। जुलूस की सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें