फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये न मिलने पर किया सड़क जाम

Tue, 22 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
लंबी लाइन
विज्ञापन
नोटबंदी से समस्या समाप्त होने के बजाय अब बढ़ती ही जा रही है। बैंक खुलते ही रुपये निकालने की आस में भोर से ही बैंक की शाखाओं पर पहुंचकर कतार लगाने वाले ग्रामीण सोमवार को कैश न होने की सूचना पर भड़क गए। बैंक से रुपये नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने रौनापार क्षेत्र के महुला, खरिहानी और गोसाई की बाजार में चक्काजाम किया। तीनों स्थानों पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


लाटघाट संवाददाता के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र की महुला स्थित यूनियन बैंक से रुपये निकालने के लिए लोग भोर में ही बैंक पहुंच गए थे। बैंक खुलते ही बैंक प्रबंधक लक्ष्मीकांत नायक ने बताया कि अभी कैश नहीं है, जैसे ही आएगा बांटा जाएगा। इतना सुनते ही ग्रामीण भड़क गए और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर आधे घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। 11 बजे से बैंक ने लोगों को टोकन बांटना शुरू किया।

इसके बाद लोग शांत हुए। रुपये निकालने पहुंचे रामसरीख की 23 नवंबर को शादी है जबकि बृजेश की मां का निधन हो गया है। बैंक प्रबंधक का कहना है कि शादी के नाम पर अभी ढाई लाख रुपये नहीं दिए जाएंगे। इस संबंध में कोई गाइड लाइन नहीं आई है। जाम लगाने वालों में अभय पटेल, रामजनम, बृजेश, रामनिवास, रामसरीख, गब्बू, बरखू, लालती, चानमती, सुमन, मालती, फूलमती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


पल्हना संवाददाता के अनुसार, खरिहानी स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर लोग सुबह पांच बजे से ही लाइन में लगकर पैसे की आस में खड़े थे। जैसे ही बैंक खुला, बैंककर्मियों ने कहा कि कैैश नहीं है। बैंक के अंदर वही लोग जाएंगे, जिन्हें रुपये जमा करने हैं। इतना सुनते ही लोग नाराज हो गए और खरिहानी-मेहनाजपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

मौके पर उपस्थित एसओ तरवां और शाखा प्रबंधक पी किशोर कुमार ने समझाकर जाम समाप्त कराया। इसी प्रकार, गोसाई की बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से एक ही काउंटर से लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जाम के चलते वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने लोगों को समझकर जाम खत्म कराया।

अतरौलिया संवाददाता के अनुसार, अतरौलिया क्षेत्र के सभी यूनियन बैंकों पर कैश के कमी की नोटिस चस्पा थी और बैंक बंद थे। नाराज होकर हंगामा करने लगे। कई लोग तो ऐसे थे जिनके घर आज शादी है। रुपये नहीं मिलने पर ऐसे लोगों का कहना था कि इस लगन और गेहूं की बुआई के सीजन में नोटबंदी करके बड़े नोट अमान्य करने लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अतरौलिया यूनियन बैंक के मैनेजर अधीर कुमार चौधरी ने बताया कि कैश न होने के कारण बैंक बंद है। कैश उपलब्ध होते ही वितरण किया जाएगा। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, यूबीआई घूरीपुर शाखा में सब कुछ सामान्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें