फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में जबरदस्त भीड़

Sat, 19 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
बैंकों में लगी कतार
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में सुबह से ही पुराने नोट को बदलने के लिए लाइन लगने का सिलसिला जारी है। कैश न मिलने पर लोगों का हंगामा भी जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक पर पैसा लेने के लिए लोग भोर से ही बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़े देखे जा रहे हैं। लेकिन कैश की कमी के कारण ज्यादातर बैंक लोगों को कैश नहीं बांट पा रहे हैं। जैसे ही यह सूचना लोगों को मिल रही है। लोग सड़कों पर उतर जा रहे हैं।
विज्ञापन


  कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार सरकार ने नोटबंदी के बाद शनिवार को सीनियर सिटीजन को राहत देने के लिए एडवाइजरी जारी की। लेकिन किसी भी बैंक में सीनियर सिटीजन के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं दिखी। यूबीबाई शाखा कप्तानगंज में बहुआपार गांव के रामाश्रय यादव, चेवता गांव निवासी शिवपूजन सिंह, भवनपुर के हरिश्चंद्र, मनियारपुर के मनोहर ने बताया कि सरकार ने आज सीनियर सिटीजन के लिए रिजर्व किया था लेकिन बैंक में हमारे लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण रोज की भांति लाइन लगानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशान शादी का कार्ड लेकर पहुंचे जेहरा पिपरी निवासी रविंद्र कुमार और बभनपुर के रामचेत दिखे।

  रविंद्र कुमार राय के पुत्र का तिलक 28 नवंबर और तीन दिसंबर को शादी है। जबकि रामचेत यादव के लड़की की शादी 26 नवंबर को है। उनका कहना है कि सरकार ने शादी के लिए ढ़ाई लाख रुपये देने की व्यवस्था की है। लेकिन यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक राजकुमार ने कहा कि कैश कम है इसलिए सभी ग्राहकों को थोड़ा-थोड़ा दिया जा रहा है। यही हाल कप्तानगंज स्थित एसबीआई शाखा का भी था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यहां भी कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्हें भी लोगों के साथ लाइन में लगकर नोट बदलवाने पड़ रहे थे। शाखा प्रबंधक छुट्टी पर थे एकाउंटेंट जयप्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों का अभाव है इसलिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


सगड़ीः तहसील क्षेत्र के अधिकांश बैंकों में शनिवार को भी पैसा नहीं था। बैंक कर्मचारी गेट में ताला बंद कर खिड़की के रास्ते से पुराने नोट जमा कर रहे थे। लेकिन कैश न होने के कारण लोग निराश खाली हाथ लौट गए। मुबारकपुरः  सभी बैंकों में पुराने नोट बदलने को लोगों की कतार लगी रही। लेकिन एटीएम न खुलने के कारण लोग परेशान रहे। अतरौलियाः  लोहरा यूनियन बैंक में लोग सुबह से ही लाइन में लगे थे। लेकिन बैंक नहीं खुला। लोग नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना था की बिना सूचना के बैंक बंद कर दिया गया। यूनियन बैंक लोहरा के मैनेजर धनराज कुमार ने बताया की दो तिन दिन से कैश की कमी थी और आज कैश एकदम नही था। इस कारण बैंक बंद करना पड़ा। अंबारीः यूनियन बैंक में  शनिवार को लोगों को मात्र एक एक हजार रुपये दिया गया। इससे लोगों में गुस्सा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें