फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरैया ब्लाक के तुलापुर गांव में मिली 157663 रुपये की अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलापुर गांव के विकास कार्यों में मिली 1,57,663 रुपये की अनियमितता
विज्ञापन

डीएम ने सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम प्रधान से वसूली का दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। हरैया विकास खंड के ग्राम तुलापुर निवासी संजीव सिंह ने गांव में विकास कार्यों में धांधली शिकायत डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर हुई जांच में 1,57,663 रुपये की अनियमितता पाई गई। डीएम ने ये धनराशि की बराबर-बराबर वसूली सचिव व ग्राम प्रधान से करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शिकायत की जांच भूमि संरक्षण अधिकारी, तहसीलदार सगड़ी और अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विकास खंड अजमतगढ़ से कराई गई। जांच टीम की आख्या में 1,57,663 रुपये की अनियमितता पाई गई। इसके लिए ग्राम प्रधान पोखरा को कारण बताओ को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर डीएम ने ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक और सचिव से 52,454-52,454 रुपये की बराबर-बराबर धनराशि वसूली का आदेश दिया है। पोखरा के ग्राम प्रधान पर संजीव सिंह द्वारा पांच अपात्रों को लोहिया आवास आवंटित करने की भी शिकायत की गई थी। जांच यह शिकायत भी सत्य पाई गई जिसके लिए ग्राम प्रधान से पांच आवासों का 13,75,000 रुपये वसूली का आदेश पूर्व में ही परियोजना निदेशक द्वारा जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें