फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रेल संपत्ति चोरी के मामले में आरपीएफ ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आरपीएफ आजमगढ़ ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चोरों और एक स्क्रैप डीलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से आरपीएफ ने चोरी किए गए करीब 17 लाख के सामान बरामद किए हैं। साथ ही रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए परिसर में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी चंदन यादव व आदित्य यादव सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर और मंजीत जायसवाल चंडेश्वर का निवासी है। आरपीएफ निरीक्षक अभय कुमार राय ने बताया कि उपनिरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, विक्रम, और अन्य स्टाफ ने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड से चुराई गई रेल संपत्ति को सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर स्थित जय बजरंग स्क्रैप डिपो में बेचे जाने की सूचना पर छापेमारी की। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बीसीएम मशीन के चार एक्सटेंशन पीस, दो चेन पंजा और 15 ईआरसी बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये है। इसके अलावा, 20 हजार रुपये और एक बाइक भी जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें