फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डाकघर में सात दिनों से राउटर खराब, ऑनलाइन सेवाएं ठप

विज्ञापन
बरदह ​स्थित डाकघर। संवाद
विज्ञापन
बरदह। स्थानीय उप डाकघर में राउटर मशीन खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से ऑनलाइन सेवाएं ठप पड़ी हैं। इससे करीब सौ पेंशनर और सैकड़ों खाताधारकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ता अध्याप्रसाद तिवारी, श्रीनाथ राय, रामबली राय, राम अवध, लालमन राय, फुलपति देवी ने बताया कि 27 मार्च से राउटर खराब है। शिकायत के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है, जिससे डाकघर में ऑनलाइन कार्य पूरी तरह बाधित है। ऑनलाइन सेवाएं बंद होने से रोजाना बिना काम कराए ही लौटना पड़ रहा है। विशेष रूप से पेंशनरों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हर महीने के अंतिम दिनों में यहां लगभग 11 लाख रुपये का पेंशन भुगतान किया जाता है, जो वर्तमान में प्रभावित है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द राउटर ठीक कर ऑनलाइन सेवाएं बहाल करने की मांग की है। डाक सहायक इंद्रेज यादव ने बताया कि राउटर खराब होने के चलते कर्मचारियों को पेंशन भुगतान के लिए ठेकमा और लालगंज जाना पड़ रहा है। इससे न केवल कर्मचारियों को अतिरिक्त परेशानी हो रही है, बल्कि पेंशनरों को भी समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें