फूलपुर। आगामी पर्व एवं शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को सीओ किरण पाल सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे में रूट मार्च निकाला। इस दौरान पुलिसकर्मी फुल बॉडी प्रोटेक्टर से लैस रहे और कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
रूट मार्च कोतवाली परिसर से शुरू होकर रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टेशन, शंकर तिराहा, सिनेमा रोड, मिर्च मंडी, स्टेट बैंक, पशु अस्पताल, ब्लॉक मुख्यालय और सीएचसी परिसर तक पहुंचा। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कोतवाल सच्चिदानंद ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और किसी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं, सीओ किरण पाल सिंह ने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाए। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने शुक्रवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला। ब्लाॅक मोड़ से शुरू होकर मार्च मुख्य चौक, दक्षिण मोहल्ला होते हुए सैय्यद मोड़ तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।