आजमगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को जनपद में भ्रमण और जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तवित है। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा जीयनपुर की ओर जाने और आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
जिसके तहत आजमगढ़ से गोरखपुर को जाने वाले भारी वाहन हाफिजपुर चौराहा से बैठोली तिराहा, मोहम्मदाबाद मऊ मार्ग से घोसी से दोहरीघाट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। वहीं जनपद गोरखपुर से आजमगढ़ की तरफ आने वाले भारी वाहन रजादेपुर चौराहा से दाहिने मुड़कर हरैया से बिलरियागंज होते हुए अपने गंतव्य के जाएंगे। जबकि चार पहिया छोटे और हल्के वाहन आजमगढ़ से जीयनपुर की तरफ आने वाले वाहन अंजान शहीद पकवा इनार मोड़ से बाएं मुड़कर रजादेपुर चौराहा पहुंचकर अपने गंतव्य को जाएंगे। जनपद गोरखपुर से आजमगढ़ की तरफ आने वाले वाहन रजादेपुर चौराहा से दाहिने मुड़कर बनकटा तिराहा से बाएं मुड़कर अंजान शहीद होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। यह डायवर्जन सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा।