क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पैढ़िया में हो रहे अतिरिक्त कक्ष के निर्माण को ग्रामीणों ने सोमवार को रोक दिया। ग्र्रामीणों ने आरोप लगाया कि कक्ष के निर्माण में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। वही भवन प्रभारी के धमकाने पर लोगों की उससे नोकझोंक भी हुई।
विद्यालय में तीन लाख 24 हजार रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण का प्रभारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार को बनाया गया है। विगत लगभग 10 दिनों से कक्ष का निर्माण शुरू हुआ था। सोमवार की सुबह जैसे ही राजगीर और मजदूर कार्य करने के लिए पहुंचे। दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्य को रोकवा दिया।
स्कूल के शिक्षक दिनेश कुमार द्वारा कार्य रोके जाने की सूचना ग्र्राम प्रधान खालिसपुर पैढ़िया गोविंद यादव और प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार को दी। काफी देर बाद भवन प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को धमकाना शुरू किया। जिसे लेकर भी भड़क गए और उनके बीच नोकझोंक शुरू हो गई। ग्रामीणों का आरोप था कि भवन प्रभारी इसके पहले भी भवन का निर्माण कराया जा चुका है।
जिसे लेकर वह निलंबित भी हो चुके हैं। यहां भी उनके द्वारा कक्ष के निर्माण में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जयप्रकाश दुबे, पूर्व प्रधान धर्मराज यादव, रामनाथ राम, रितेश सिंह, पंकज सिंह, श्यामलाल, हरिनाथ, लक्ष्मण दुबे, आशीष, वकील आदि उपस्थित थे।