फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कोतवाली से 200 मीटर दूर व्यापारी से 3़ 92 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेखौफ बदमाशों ने बुधवार दोपहर नगर कोतवाली से दो सौ मीटर दूर पर पत्तल कारोबारी से दिनदहाड़े तीन लाख 92 हजार लूट कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी हेमराज मीणा सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी निवासी चंदन अग्रवाल की पत्तल दोने की दुकान है। बुधवार दोपहर वह तीन लाख 92 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए निकले। उन्होंने काली पॉलीथिन में पैसे को रखकर उसे जैकेट में रखे हुए थे। जैसे ही वह बड़ा गणेश मंदिर से आगे बढ़े कुछ दूरी पर अचानक दो बाइक से आए बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक दी। इसके बाद उनमें एक बदमाश उनकी बाइक पर पीछे बैठ गया और उन्हें लेकर कोलघाट जाने वाली ढलान पर उतर गया। उसने उनके पास रखे पैसे छीन लिए और अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठकर कोलघाट की ओर फरार हो गया। चंदन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के नगर कोतवाली सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके का मुआयना किया। चंदन ने बताया कि उनकी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उन्हें कुछ सटाया था। पैसा छीनने के बाद बदमाश ने बाइक की चाभी बगल में स्थित नाले में फेंक दिए और फरार हो गए।
00
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। वारदात की जांच के लिए टीमें लगा दी गई हैं। मैं खुद इसकी निगरानी कर रहा हूं। जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमराज मीणा, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें