फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोडवेज तैयार, यात्रियों को मिलेंगी हर समय बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। होली का त्योहार नजदीक आते ही परदेस में रहने वाले लोगों का लौटना शुरू हो गया है। दिल्ली, गाजियाबाद से आने वालों की संख्या बढ़ी है। त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत सभी रूटों पर बसें लगा दी गई हैं। ताकि किसी को परेशानी न हो। विभाग की माने तो त्योहार के नजदीक बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

आजमगढ़ परिक्षेत्र में कुल सात डिपो का संचालन होता है। इन डिपो से कुल 543 निगम और अनुबंधित बसें शामिल है। इसमें आजमगढ़ डिपो से 115 बस, डा. अंबेडकर नगर की 102, बलिया 92, बेल्थरा रोड 56, दोहरीघाट 58, मऊ 68 व शाहगंज डिपो में 52 रोडवेज की बसें हैं। उक्त सभी बसों को ठीक कराते हुए उन्हें होली के लिए तैयार किया गया है। सभी बसों को परिसर में खड़ा किया गया है, जहां के लिए यात्री हो जाएंगे वहां बसें तत्काल चलाई जाएंगी। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने इसके लिए चालक-परिचालकों को दिशा निर्देश दे दिए हैं। उन्हें बता दिया गया है कि सफर के दौरान सावधानी बरतें। कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी यात्रियों का ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि दिल्ली-आजमगढ़ रूट पर इधर से जाने वालों की संख्या ना के बराबर है। होली बाद यहां से भीड़ निकलने की संभावना है।

होली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हमारे पास बसें पर्याप्त मात्रा में है। जहां के लिए भी यात्री अधिक होंगे तत्काल वहां के लिए बसें बढ़ा दी जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। हालांकि अभी आने वालों की भीड़ है। यहां से जाने वालों की भीड़ होली के बाद बढ़ेगी जब लोग काम पर लौटेंगे।- मनोज कुमार वाजपेयी, आरएम आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें