फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सूरज की तपिश से रोशन होंगे 22 ब्लाॅक कार्यालय, हर जगह पर लगेंगे तीन-तीन किलोवाट के सोलर पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के सभी ब्लॉकों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। शासन की तरफ से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। संयंत्र आ चुके हैं, कार्यदायी संस्था जल्द ही सोलर पैनल लगाने का काम शुरू करेगी।
विज्ञापन

जनपद में 22 ब्लॉक हैंं इन ब्लॉकों से 1811 गांव जुड़े हुए हैं। ब्लॉकों से ही गांवों में सभी विकास कार्य कराए जाते हैं। सभी ब्लाॅकों मेंं बिजली की व्यवस्था तो है लेकिन जब बिजली कट जाती है तो कर्मचारियों को अपने कार्यालयों में कार्य करने में परेशानी होती है। उन्हें घंटों बिजली का इंतजार करना पड़ता है। इसके कारण विभागीय कार्य प्रभावित होते हैं वहीं, ब्लॉक मुख्यालय पर अपने काम से आने वाले गांव के लोगों को भी परेशान होना पड़ता है। लोगों को समय बर्बाद होता है। ब्लाँक कार्यालयों में हमेशा बिजली की व्यवस्था बनी रहे इसके लिए शासन की तरफ से जिले के सभी ब्लाॅकों में आफ ग्रिड सोलर पैनल लगाने की शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। हर ब्लॉक कार्यालयों पर तीन- तीन किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए कार्यदायी संस्था भी नामित हो चुकी है। जिले में सोलर संयंत्र पहुंच चुके हैं। जल्द ही इन्हें नेडा विभाग की देखरेख में ब्लॉक कार्यालयों पर स्थापित किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि बिजली पर निर्भरता को कम किया जाय। ब्लॉकों कार्यालयों पर सोलर पैनल लगने से हमेशा बिजली मिलती रहेगी और विभागीय कार्य में भी कोई रुकावट नहीं आएगी।
शासन की तरफ से जनपद के सभी 22 ब्लॉकों पर तीन-तीन किलोवाट का ऑफ ग्रिड सोलर लगाने की स्वीकृति मिली है। संयंत्र आ चुके हैं। तीन, चार ब्लॉकों पर लगाए भी जा चुके हैं। अन्य ब्लाॅकों पर जल्द ही लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।- रामदरश यादव, जिला प्रभारी नेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें