फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के अवैध असलहे से रोडवेज कर्मचारी को लगी थी गोली, भाइयों को फंसाने की थी साजिश, खुद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोडवेज परिसर में 25 जून की देर रात गोली लगने से घायल संविदा कर्मी को दरअसल खुद के अवैध असलहे से ही गाली लगी थी। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी सुनील पांडेय पुत्र शिवदास पांडेय रोडवेज में संविदा कर्मचारी है। उसका भाइयों से विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पूर्व भाईयों से उसकी मारपीट भी हुई थी। इसके बाद से ही वह गांव नहीं जा रहा था और रोडवेज पर ही रहता था। 25 जून की देर रात लगभग ग्यारह बजे वह रोडवेज पर ही सो रहा था। इसी दौरान संदिग्धावस्था में उसे कमर के पास गोली लग गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची और उसे जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। उसने बताया था कि भाइयों ने ही उसे गोली मरवाई है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि रोडवेज कर्मचारी स्वयं अवैध असलहा लेकर चलता है और गोली उसी अवैध असलहे से लगी है। इस पर पुलिस ने रोडवेज कर्मचारी से पूछताछ शुरू की तो पुलिस का शक सामने आ गया। कर्मचारी ने खुद के ही अवैध असहले से गोली लगने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर अवैध असलहा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें