गाजीपुर से सवारी लेकर लखनऊ जा रहे रोडवेज बस चालक की रास्ते में अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे आनन-फानन में अतरौलिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
लखनऊ के गाजीपुर थाना अंतर्गत मीना नगर ब्लाक ए निवासी 50 वर्षीय राजीव श्रीवास्तव पुत्र शिव प्रकाश रोडवेज में बतौर बस चालक तैनात था। रविवार की शाम वह गाजीपुर से सवारी लेकर लखनऊ के लिए चला। रात 12 बजे के आसपास वह अतरौलिया पहुंचा था कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन पुत्रों के पिता थे। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।