फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सिलिंडर लदे ट्रक से टकराई रोडवेज बस, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास बुधवार को सिलिंडर लदे ट्रक व रोडवेज बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए पीएचसी ठेकमा ले जाया गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के जीरो रोड डिपो की बस बुधवार को सवारी लेकर आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर जा रही थी। अभी बस बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन बाजार में पहुंची थी। जिस लेन से बस को जाना था, उस लेन पर एक पार्टी प्रत्याशी का नामांकन जुलूस निकला हुआ था। इससे रास्ता जाम था। इस पर बस चालक बस को दूसरी लेन से निकालने लगा। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रहे सिलिंडर लदे ट्रक से बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार त्रिभुवन (65) निवासी दरियापुर बसही थाना बरदह, इस्तियाक अहमद (29) निवासी मछली शहर जिला जौनपुर, महेंद्र कुमार (41) निवासी राजस्थान, आशीष (32) निवासी जौनपुर, सितारा (41) निवासिनी जौनपुर, मीना (30) निवासिनी मऊ, संध्या (25) निवासिनी बीबीपुर आजमगढ़, मनोज यादव (45) बस परिचालक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुला कर उन्हें इलाज के लिए पीएचसी ठेकमा भेजा। जहां सभी को प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया गाय। कोई भी घायल गंभीर नहीं था। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें