फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फिर खराब हुई रोडवेज की एसी बस, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ से प्रयागराज जा रही रोडवेज की जनरथ वातानुकूलित बस बृहस्पतिवार को दोपहर में लगभग 12 बजे के आसपास सेमरहा अंडरपास से पहले पेट्रोल पंप के पास खराब हो गई। बस के खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर से अब तक उसी क्षेत्र में अब तक तीन से चार रोडवेज की बसें खराब हो चुकी हैं। आए दिन रोडवेज की बसों का खराब होना विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह आजमगढ़ रोडवेज से राप्तीनगर की जनरथ एसी बस लगभग 40 यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई। अभी बस सेमरहा अंडरपास से पहले पेट्रोल पंप पर पहुंची थी कि बस की स्टेयरिंग पाइप फट गई। इससे बस को वही रोकना पड़ा। बस चालक ने पास में स्थित एक ट्रक रिपेयर की दुकान से मिस्त्री को बुलाया और स्टेयरिंग पाइप को निकलवाकर उसे ठीक कराने ले गया। बस को ठीक कराने में करीब दो से तीन घंटे का समय लग गया। इस बीच यात्री परेशान दिखे। यात्रियों ने बताया कि आए दिन रोडवेज की बसों में खराबी का मामला देखने और सुनने को मिलता है। बस में सवार कई लोगों को जरूरी काम से जाना था। लेकिन बस के खराब होने से वह समय से अपने गंतव्य को नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें